Kaushambi News:नवोदय प्रवेश परीक्षा में 55.8 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा – 55.8% Of Candidates Skipped The Navodaya Entrance Exam
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 28 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 6,681 विद्यार्थियों में से 2,956 ही शामिल हुए, जबकि 3,725 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 44.2 प्रतिशत ने परीक्षा दी और 55.8 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की जांच की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। अभिभावक अपने बच्चों के परीक्षा कक्ष से बाहर आने का इंतजार करते नजर आए।
अभिभावकों में दिखी उत्सुकता, बच्चों ने बताया अनुभव
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया। कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया तो कुछ ने कुछ सवालों को हल करने में समय लगने की बात कही। परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चों ने अपने अनुभव अभिभावकों के साथ साझा किए। केंद्रों के बाहर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर घर लौटते नजर आए।
उपस्थिति 44.2 और अनुपस्थिति 55.8 प्रतिशत रही
जिले में कुल 6681 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 2956 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, 3725 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस बार अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या उपस्थित विद्यार्थियों से अधिक रही।
कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा जिले के निर्धारित केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 6681 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2956 उपस्थित रहे, जबकि 3725 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 44.2 और अनुपस्थिति का प्रतिशत 55.8 रहा।
…वर्जन……
प्रश्नपत्र में कुल 80 सवाल थे। अधिकतर प्रश्न सरल थे। पहले से तैयारी कर रखी थी इसलिए परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रश्नपत्र देखकर काफी राहत मिली।
मैंने पहली बार इस तरह की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। प्रश्नपत्र आसान था और सभी सवाल हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उम्मीद है कि मेरा चयन हो जाएगा।

नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी व मौजूद कक्ष निरीक्षण। स्रोत: शिक्षक

नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी व मौजूद कक्ष निरीक्षण। स्रोत: शिक्षक

नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी व मौजूद कक्ष निरीक्षण। स्रोत: शिक्षक
