रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:कुर्सी दौड़ में अर्शिका अव्वल – Arshika Wins The Musical Chairs Game
अमेठी

Amethi News:कुर्सी दौड़ में अर्शिका अव्वल – Arshika Wins The Musical Chairs Game

November 29, 2026


Arshika wins the musical chairs game

.उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना प्रथम में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत

मुसाफिरखाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना प्रथम में शनिवार को समेकित शिक्षा के तहत तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विकासखंडों के 103 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में मुसाफिरखाना की अर्शिका ने दौड़, कुर्सी दौड़ और कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत बालक वर्ग की दौड़ से हुई। जूनियर बालक वर्ग में मुसाफिरखाना के शिवा प्रथम, शुकुलबाजार के आकाश द्वितीय और जगदीशपुर के गोविंद तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक बालक वर्ग में शुकुलबाजार के राजदेव ने पहला, जगदीशपुर के अभिषेक ने दूसरा और मुसाफिरखाना के अयान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अर्शिका प्रथम, जगदीशपुर की निशा द्वितीय और शुकुल बाजार की नीतू तृतीय स्थान पर रहीं।

कुर्सी दौड़ के बालक वर्ग में जगदीशपुर के अजीत प्रथम, शुकुलबाजार के हिमांशु द्वितीय और मुसाफिरखाना के शिवा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अर्शिका ने पहला, जगदीशपुर की शालू ने दूसरा और शुकुलबाजार की दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में मुसाफिरखाना के शिवपूजन प्रथम, शुकुलबाजार के बन्नू द्वितीय और जगदीशपुर के सचिन तृतीय स्थान पर रहे।

कला प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शुकुलबाजार के राजदेव प्रथम, जगदीशपुर के संगम द्वितीय और मुसाफिरखाना के शिवा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अर्शिका प्रथम, जगदीशपुर की रोजल द्वितीय और शुकुल बाजार की शिवांगी तृतीय स्थान पर रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X