रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ध्यान दें:पड़ाव-रामनगर मार्ग पर दो दिन थमेगी रफ्तार, काशी स्टेशन के पास पुल चौड़ीकरण के लिए बंद रहेगा रास्ता – Padav-ramnagar Road Will Remain Closed For Two Days For Widening Of Railway Bridge Near Kashi Station
वाराणसी

ध्यान दें:पड़ाव-रामनगर मार्ग पर दो दिन थमेगी रफ्तार, काशी स्टेशन के पास पुल चौड़ीकरण के लिए बंद रहेगा रास्ता – Padav-ramnagar Road Will Remain Closed For Two Days For Widening Of Railway Bridge Near Kashi Station

November 29, 2026


Padav-Ramnagar road will remain closed for two days for widening of railway bridge near Kashi station

पड़ाव-रामनगर मार्ग पर दो दिन बंद रहेगा यातायात

विस्तार

व्यासनगर-काशी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुल का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इस कारण रेलवे की ओर से मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। पड़ाव-रामनगर मार्ग पर दो दिन यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसमें 30 नवंबर को 6 घंटे और 01 दिसंबर को 24 घंटे के लिए सड़क पर यातायात को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। पड़ाव-रामनगर मार्ग बिहार, सोनभद्र, मिर्जापुर को जोड़ता है, ऐसे में इन जगहों पर जाने वाले लोगों को दो दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के तहत काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है। इस बीच व्यासनगर और काशी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुल के चौड़ीकरण कार्य हो रहा है। उत्तर रेलवे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि अब पुल पर गर्डर लॉन्चिंग एवं अन्य तकनीकी कार्य किए जाने हैं। 

इस कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए 1 दिसंबर को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके तहत रेलवे 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पड़ाव–रामनगर सड़क मार्ग पर सड़क यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

इसके अलावा 1 दिसंबर को रेलवे पुल पर कार्य के दौरान 24 घंटे तक सड़क यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यह कार्य रेल संरक्षा एवं आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X