रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:सरेला में हफ्ते से सड़क पर खड़ी एचआरटीसी की खटारा बस – Hrtc’s Dilapidated Bus Parked On The Road In Sarela For A Week
चंबा

Chamba News:सरेला में हफ्ते से सड़क पर खड़ी एचआरटीसी की खटारा बस – Hrtc’s Dilapidated Bus Parked On The Road In Sarela For A Week

November 29, 2026


तकनीकी खराबी के बाद की खड़ी, सफेद पट्टी के भीतर खड़े होने से तीसा-चंबा मार्ग पर आवाजाही प्रभावित

रात के अंधेरे में हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने बस हटाने और बेहतर हालत वाली बस चलाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

तीसा (चंबा)। तीसा-चंबा मुख्य मार्ग पर सरेला के समीप एचआरटीसी की खराब बस वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। तकनीकी खराबी के चलते पिछले एक सप्ताह से सड़क के किनारे खड़ी बस का आधा हिस्सा सफेद पट्टी के भीतर है।

इससे मार्ग संकरा हो गया है और आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। बावजूद इसके निगम प्रबंधन ने अभी तक इसे हटाने की व्यवस्था नहीं की है।

चंबा डिपो की करीब 15 वर्ष पुरानी यह बस भंजराडू-टांडा रूट पर चलती है। खराबी आने के बाद इसे सरेला में खड़ा कर दिया गया था। चुराह को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के भीतर खड़ी बस से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। रात के समय अंधेरे में यह स्थिति और जोखिम भरी हो जाती है।

स्थानीय निवासी अजय कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, योगराज और प्रमोद कुमार ने निगम प्रबंधन से बस को जल्द हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भंजराडू-टांडा रूट पर पुरानी और खराब हालत वाली बस के बजाय अच्छी स्थिति वाली बस चलाई जानी चाहिए।

एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बस सरेला में खड़ी है। आवश्यक सामान पहुंचते ही मैकेनिक भेजकर इसे ठीक करवाने या वहां से हटाने की व्यवस्था की जाएगी।

—

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X