बरियारपुर। पुरानी रंजिश में युवक को गांव के रास्ते पर घेरकर मारपीट करने के मामले में बरियारपुर पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
श्रीनगर बैकुंठपुर गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह गांव के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही हरिशंकर पांडेय और भोलू यादव ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने हाथ-मुक्कों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपीजान से मारने की धमकी देने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।