रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:ग्रामीण की मौत पर लापरवाही का आरोप, हाईवे जाम करने की कोशिश – Allegations Of Negligence Following A Villager’s Death; Attempt To Block The Highway
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:ग्रामीण की मौत पर लापरवाही का आरोप, हाईवे जाम करने की कोशिश – Allegations Of Negligence Following A Villager’s Death; Attempt To Block The Highway

November 29, 2026


जलालाबाद। इलाज के लिए बरेली हाईवे पर स्थित ‘डॉक्टर एटा वाले’ नाम के एक क्लीनिक पर पहुंचे मिर्जापुर के गांव हीरानगर निवासी मुन्नालाल (52) की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। मृतक के भाई की ओर से आरोपी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

मुन्नालाल को अंडकोश में पानी उतर आने (हाइड्रोसील) की समस्या थी। रविवार सुबह वह अपने बेटे अंशुल कुशवाहा के साथ बाइक से नगर के बरेली हाईवे पर संचालित क्लीनिक पर दवा लेने पहुंचे। मुन्नालाल के भाई लालाराम कुशवाहा ने बताया कि वहां डॉक्टर ने उनके ड्रिप के साथ उसमें दो-तीन इंजेक्शन लगाए।

आरोप है कि कुछ ही देर में उन्हें उल्टी आई और उनकी हालत बिगड़ गई। बताया कि डॉक्टर ने कहा कि मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत है। ऑक्सीजन उनके पास उपलब्ध नहीं है। इसके बाद डॉक्टर ने अपनी गाड़ी पर मुन्नालाल को लिटाया और सीएचसी लेकर पहुंच गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बीच मृतक के दामाद समेत कई परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेना चाहती थी, लेकिन हंगामा कर रहे परिजन शव देना नहीं चाहते थे। शव को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच छीनाझपटी भी हुई। इसके बाद जबरदस्ती शव को लेकर परिजन पुनः उस क्लीनिक पर पहुंच गए। पुलिस भी पीछे से पहुंच गई। संचालक क्लीनिक बंद कर वहां से चला गया। इसके बाद शव के साथ बरेली हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। जिस वजह से हाईवे पर काफी देर हंगामे की स्थिति रही। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला और परिजनों को समझाकर शव को पुनः सीएचसी लेकर पहुंचे।

सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि पैनल से शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। सीएमओ को पत्र भेजकर क्लीनिक की जांच कराई जाएगी। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

—————–

21 नवंबर को थी बेटी की शादी

मुन्नालाल कुशवाहा अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे और अहमदाबाद (महाराष्ट्र) में रहकर सिलाई का काम करते थे। उनके एक बेटा अंशुल के अलावा छह बेटियां हैं। उन्होंने अपनी पांचवीं बेटी वासुकी की शादी इस क्षेत्र के गांव ककराला में बीती 21 नवंबर को की थी। अंशुल ने बताया कि बहन की शादी के चलते ही पिता अहमदाबाद से यहां आए थे।

————

क्लीनिक पर तोड़फोड़ भी की

नगर में बरेली हाईवे पर ‘डॉक्टर एटा वाले’ नाम से तीन क्लीनिक संचालित हैं। मृतक के परिजनाें ने आवेश में आकर एक क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। क्लीनिक में कई कुर्सियां, शीशा व अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए। जिस क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई, उसके संचालक सुमित वर्मा का कहना है कि उनके यहां पर मुन्नालाल का इलाज नहीं किया गया। जबकि उनके भाई लालाराम कुशवाहा ने इसी क्लीनिक पर मरीज को लाने की बात कही है। इसी के पड़ोस में दूसरी क्लीनिक पर भी परिजन गए थे। वहां लोगों ने समझाकर शांत कर निकाल दिया। मामले में मृतक के भाई बच्चन कुशवाहा की ओर से सुमित वर्मा व उनके स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी गई है।

मिर्जापुर के मुन्नालाल के रोते-बिलखते परिजन। संवाद

मिर्जापुर के मुन्नालाल के रोते-बिलखते परिजन। संवाद– फोटो : द्वारिकाधीश गार्डन में नाले के विरोध में बैठक करते व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं

मिर्जापुर के मुन्नालाल के रोते-बिलखते परिजन। संवाद

मिर्जापुर के मुन्नालाल के रोते-बिलखते परिजन। संवाद– फोटो : द्वारिकाधीश गार्डन में नाले के विरोध में बैठक करते व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X