रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:मंडलायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण,राजनैतिक दलों के साथ की बैठक – Divisional Commissioner Inspected The Booths And Held A Meeting With Political Parties
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:मंडलायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण,राजनैतिक दलों के साथ की बैठक – Divisional Commissioner Inspected The Booths And Held A Meeting With Political Parties

November 29, 2026


फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान दिवस के रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त आगरा नगेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएलओ को सभी मतदाताओं के नाम जोड़ने, खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके उनसे बूथ लेविल एजेंट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आह्वान किया।

मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक नगेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शैलेंद्र सिंह तथा एसडीएम टूंडला धर्मवीर भारती के साथ टूंडला विधानसभा के जूनियर स्कूल उसायनी बूथ 240 से 242 को देखा। ईपिक रेशियों को सुधारने की हिदायत दी। फिरोजाबाद विधानसभा के सीएल जैन डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 28 से 36 तक एवं शिकोहाबाद विधानसभा के बूथ कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मक्खनपुर में बूथ संख्या-251 से 256 तक में चल रहे पुनरीक्षण कार्य को देखा।

सभी बीएलओ से कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य पूरी ईमानदारी, नैतिकता, निष्ठा के साथ करें। युवा एवं महिला मतदाताओं के फार्म छह को भरवाएं। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विवाह होकर आने वाली महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएं। अभियान के दौरान 32945 नए आवेदन फार्म प्राप्त हो गए हैं।

युवा वोटरों के जेंडर रेशियों सुधारने पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष महानगर रामनरेश कटारा, बसपा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, आगरा जोन प्रभारी बसपा अखिलेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, डॉ. विजय आर्या, कांग्रेस के शैलेंद्र शुक्ला, नवल सिंह, केवी यादव, डीएम संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शैलेंद्र सिंह, एडीएम कल्पना जायसवाल, नगर आयुक्त प्रशांत नागर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X