रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:एसपीयू के ऑडिटोरियम और काॅन्फ्रेंस हॉल का प्रबंधन अब एस्टेट ऑफिसर के हवाले – Management Of Spu Auditorium And Conference Hall Now Handed Over To The Estate Officer

November 29, 2026


विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किए आदेश

निर्धारित नियमों, दिशा-निर्देशों और मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के ऑडिटोरियम और काॅन्फ्रेंस हॉल की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन दोनों स्थानों का प्रशासनिक नियंत्रण और प्रबंधन अब एस्टेट ऑफिसर को सौंप दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 27 नवंबर को आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत अब ऑडिटोरियम और काॅन्फ्रेंस हॉल की बुकिंग के लिए सभी आवेदन एस्टेट ऑफिसर के कार्यालय के माध्यम से ही जमा करवाने होंगे। एस्टेट ऑफिसर आवेदनों को प्राप्त करने के साथ ही उनकी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करवाएंगे। इसके अलावा बुकिंग से संबंधित पूरा रिकॉर्ड और शेड्यूल भी उनके कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा। हालांकि, सभागार और काॅन्फ्रेंस हॉल की बुकिंग के लिए अंतिम अनुमति सक्षम प्राधिकारी की ओर से ही दी जाएगी। इन स्थानों की बुकिंग और उपयोग के दौरान विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों, दिशा-निर्देशों और मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

बॉक्स

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत ऑडिटोरियम और काॅन्फ्रेंस हॉल की बुकिंग, रिकॉर्ड संधारण और प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां अब एस्टेट ऑफिसर के कार्यालय को सौंपी गई हैं। -ललित अवस्थी, कुलपति, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X