रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:बसनियां चट्टी नरसंहार की 21वीं बरसी पर कृष्णानंद राय समेत सात को श्रद्धांजलि – Tributes Paid To Krishnanand Rai And Six Others On The 21st Anniversary Of The Basaniya Chatti Massacre
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:बसनियां चट्टी नरसंहार की 21वीं बरसी पर कृष्णानंद राय समेत सात को श्रद्धांजलि – Tributes Paid To Krishnanand Rai And Six Others On The 21st Anniversary Of The Basaniya Chatti Massacre

November 29, 2026


गाजीपुर। बसनियां चट्टी नरसंहार की 21वीं बरसी पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत भाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत उनके छह साथियों को श्रद्धांजलि दी गई।

शहादत स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कृष्णानंद राय के व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा से जुड़े संस्मरण साझा किए।

कार्यक्रम में बिहार के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पूर्व सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूव्र विधायक अलका राय, अभिनव सिन्हा, डॉ. सानंद सिंह और मनोज राय ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि कृष्णानंद राय ने जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्णविहारी राय, विजयशंकर राय, चौसा के प्रमुख गुड्डू राय और राजेश राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिरुद्ध राय और संचालन शशांक राय ने किया। शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि के बाद मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की हुई।

गौरतलब है कि 29 नवंबर 2005 को कोटवां-लट्ठूडीह मार्ग पर बसनियां चट्टी के पास तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिवंगत विधायक की स्मृति में शहादत स्थल पर शहीद स्तंभ स्थापित है।

—————————–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X