रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:सरावल में दो बंद मकानों में चोरी, 11 लाख नकदी व आभूषण उड़ाए – Theft In Two Locked Houses In Sarawal; 11 Lakh In Cash And Jewelry Stolen
कासगंज

Kasganj News:सरावल में दो बंद मकानों में चोरी, 11 लाख नकदी व आभूषण उड़ाए – Theft In Two Locked Houses In Sarawal; 11 Lakh In Cash And Jewelry Stolen

November 29, 2026


सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव सरावल में चोरों ने बीती रात दो बंद मकानों के ताले तोड़कर एक घर से 11 लाख रुपये नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और दिल्ली में रह रहे एक अन्य ग्रामीण के बंद मकान को भी निशाना बनाया।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने घरों के ताले टूटे व सामान बिखरा देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और पटियाली क्षेत्राधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया तथा खुलासे के लिए संयुक्त टीमें गठित की गईं।

गांव निवासी जयसिंह पुत्र पुन्नीलाल ने बताया कि शनिवार को परिवार के सदस्य दूसरे मकान पर थे और घर पर ताला लगा था। रात में चोर ताला तोड़कर घुसे और अलमारी खंगालकर 11 लाख रुपये नकदी व सोने-चांदी के आभूषण ले गए।

रविवार सुबह 6 बजे घर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला जहां दरवाजे के ताले टूटे थे और अलमारी का सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। वहीं दिल्ली में रह रहे मोहरमपाल सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर भी चोरों ने सामान खंगाला जिसकी जानकारी उनके भाई अमर पाल सिंह ने दी।

पुलिस, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार व एसओजी प्रभारी दिनेश सिंह सहित अन्य पुलिस टीम ने निरीक्षण कर जानकारी ली।

————————

अलमारी में कपड़ों के बीच मिले सवा लाख रुपये और जेवर

प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार जांच में जयसिंह के घर की अलमारी में कपड़ों के बीच रखे सवा लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं जिनकी चोरी हुए सामान से मिलान व जांच जारी है। मामले में पीड़ित पक्ष ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

——————

वर्जन

एसओजी, सर्विलांस, सिढ़पुरा थाना व गंजडुंडवारा पुलिस की संयुक्त टीमों को खुलासे में लगाया गया है और शीघ्र खुलासा होगा। – अमित कुमार, सीओ

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X