शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कब होगी नीरज चोपड़ा की वापसी?:ओलंपिक पदक विजेता एथलीट ने बताया कब शुरू करेंगे अभ्यास, चोट पर दिया अपडेट – When Will Neeraj Chopra Return Olympic Medalist Athlete Reveals When He Will Resume Training
खेल

कब होगी नीरज चोपड़ा की वापसी?:ओलंपिक पदक विजेता एथलीट ने बताया कब शुरू करेंगे अभ्यास, चोट पर दिया अपडेट – When Will Neeraj Chopra Return Olympic Medalist Athlete Reveals When He Will Resume Training

October 30, 2026


When will Neeraj Chopra return Olympic medalist athlete reveals when he will resume training

नीरज चोपड़ा
– फोटो : IANS

विस्तार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि उनकी टखने की चोट में काफी सुधार हुआ है और वह अगले कुछ सप्ताह में फिर से अभ्यास शुरू करने और रिहैबिलिटेशन से गुजरने की योजना बना रहे हैं। नीरज चोटिल होने के कारण जापान में एशियन गेम्स में भाग नहीं ले पाए थे। भाला फेंक के इस सुपरस्टार ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और 2024 की पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। वह इस साल अगस्त में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह डायमंड लीग फाइनल्स में भी नहीं खेल पाए थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X