शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लोहाघाट:बिशंग के चार मंदिरों में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – Police Uncover Thefts At Four Temples In Bishang Lohaghar
चंपावत

लोहाघाट:बिशंग के चार मंदिरों में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – Police Uncover Thefts At Four Temples In Bishang Lohaghar

October 30, 2026


Police uncover thefts at four temples in Bishang lohaghar

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लोहाघाट शहर के बिशंग के चार मंदिरों में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के दिशा-निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि बिशंग के कड़ाई मंदिर, कर्णकरायत भूमियां मंदिर, ग्राम मोत्यूराज के महादेव मंदिर, ग्राम झलानदेव के इष्टदेव मंदिर और ग्राम कालादेव में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। मंदिरों में हुई चोरी को लेकर प्रदीप सिंह देव और विशन मुरारी ने तहरीर दी थी।

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के बाद गहन पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। बताया कि 29 अक्तूबर को अनुज सिंह फर्त्याल (23) निवासी कलचौड़ा और सचिन सिंह देव (25) निवासी झलानदेव को गिरफ्तार किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X