उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। भाजपा जहां सरकार के कामकाज और उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाने की तैयारी में है, वहीं सपा समेत विपक्षी दल भी चुनावी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच मतदाताओं का मूड और उनकी प्राथमिकताएं जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां महिलाओं, युवाओं, छात्राओं, व्यापारियों और किसानों से सीधा संवाद किया गया। बातचीत में महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। किसानों ने बिजली और फसल की सरकारी खरीद को लेकर अपनी राय रखी। पढ़िए आजमगढ़ सदर के मतदाताओं के मन की बात…