शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मानवता शर्मसार:झाबुआ अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, सफाईकर्मी ने दी सूचना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – Jhabua: Newborn Found Dead In Civil Hospital Toilet; Police Check Cctv Footage And Maternity Records
झाबुआ

मानवता शर्मसार:झाबुआ अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, सफाईकर्मी ने दी सूचना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – Jhabua: Newborn Found Dead In Civil Hospital Toilet; Police Check Cctv Footage And Maternity Records

October 30, 2026


Jhabua: Newborn Found Dead in Civil Hospital Toilet; Police Check CCTV Footage and Maternity Records

झाबुआ सिविल अस्पताल

विस्तार

मंगलवार को सिविल अस्पताल के शौचालय में एक नवजात बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नियमित सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी ने शौचालय में नवजात को देखा और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात बालक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सफाई के दौरान हुआ खुलासा

अस्पताल में मंगलवार को रोजाना की तरह सफाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मचारी जब शौचालय की सफाई करने पहुंचा, तब उसने वहां नवजात का शव देखा। उसने तत्काल अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टर और सुरक्षाबल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। चिकित्सकों द्वारा नवजात की मृत्यु की पुष्टि करने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर: बेटे के साथ ड्यूटी जा रही सफाईकर्मी को इंदौर में कार ने मारी टक्कर, हो गई मौत

सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल तेज कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. एमएल मालवीय ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शौचालय में नवजात का शव फेंकने वाले संदिग्धों की पहचान हो सके। पुलिस डिलीवरी वार्ड के रिकॉर्ड और हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं की सूची की भी बारीकी से जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X