Gonda News:ट्रैक्टर से अलग हुई ट्रॉली मोपेड से टकराई, सवार की गई जान – Trolley Detaches From Tractor And Collides With Moped; Rider Loses Life

शत्रुघ्न। फाइल फोटो
October 30, 2026

शत्रुघ्न। फाइल फोटो
नवाबगंज। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम धान की पराली लदी दो ट्रॉलियों को जोड़कर ले जा रहे ट्रैक्टर से बड़ा हादसा हो गया। पीछे वाली ट्राॅली अचानक अलग हो गई। इस ट्राॅली की चपेट में आने से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। हादसा किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग से पहले वजीरगंज में सरकारी पुरवा के पास हुआ।
चौबेपुर के भीमनगर गांव निवासी चिलबिल ने बताया कि उनके बड़े बेटे शत्रुघ्न (42) बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मोपेड से किशुनदासपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर दो ट्रॉलियों में धान की पराली लादकर आ रहा था। सरकारी पुरवा के पास ट्रैक्टर से जुड़ी आगे वाली ट्रॉली से पीछे की ट्रॉली अचानक अलग हो गई। अनियंत्रित हुई इस ट्रॉली की चपेट में आने से शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। फिर पुलिस के समझाने पर राजी हो गए। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
शत्रुघ्न चार भाइयों में बड़े थे। अन्य भाई छोटे, कलीम और राहुल हैं। उनकी दो बहनें सुनीता और अंजनी हैं। शत्रुघ्न मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी दो बेटियां आकांक्षी और आराधना हैं, जिनकी उम्र दो साल और छह माह है। हादसे में पिता की मौत से दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी छोटी और मां राजू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
November 13, 2026
गोंडा के मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने के कारण प्लास्टर लगे बच्चे को लेकर सीढ़ी से उतरती महि गोंडा। मेडिकल कॉलेज की न्यू बिल्डिंग में करीब एक माह से लिफ्ट खराब होने के कारण हड्डी रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भवन के प्रथम तल पर हड्डी रोग विभाग की ओपीडी और उसके बगल […]
November 13, 2026
कोनिया बनकट गांव में हार्डवेयर की दुकान में आग के बाद जला सामान। मुजेहना। धानेपुर के कोनिया बनकट गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट बुधवार देर रात एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से एक लाख रुपये नकदी समेत छह लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। बगल में […]
November 13, 2026
करनैलगंज। भैंस चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह के दो बदमाशों को करनैलगंज और परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की भैंसों की बिक्री से मिले 4100 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि बुधवार को मुखबिर […]
