राजस्थान:पत्नी का चुनाव प्रचार करने पर पशुधन सहायक निलंबित, बिना अनुमति दफ्तर से भी गैरहाजिर – Livestock Assistant Suspended For Campaigning For His Wife Also Remained Absent From Office Without Permission

सांकेतिक
October 31, 2026

सांकेतिक
राजस्थान सरकार के पशुपालन निदेशालय ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और सक्षम स्तर की अनुमति के बिना अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सालय बांसवाड़ा में कार्यरत पशुधन सहायक (गणक) कर्मराज सिंह झाला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कर्मराज सिंह झाला कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर रहे थे।
बिना अनुमति अनुपस्थिति और प्रचार की शिकायत
कार्यालय प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार संहिता एवं नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ, बांसवाड़ा को शिकायत मिली थी कि कर्मराज सिंह झाला सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से चुनाव संबंधी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर पशुपालन विभाग बांसवाड़ा के संयुक्त निदेशक ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विभागीय जांच में यह बात सामने आई कि वे 16 अक्तूबर से बिना अनुमति के लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
पढ़ें: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान
निलंबन आदेश और कर्मचारी का आरोप
निदेशक डॉ. सुरेश चन्द मीणा ने राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के नियम-13 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन काल के दौरान कर्मराज सिंह झाला का मुख्यालय निदेशालय, पशुपालन विभाग, जयपुर निर्धारित किया गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पशुधन सहायक कर्मराज सिंह झाला ने कहा कि उनकी पत्नी दीप्ति वार्ड 4 से कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी की सुरक्षा और सहायता के लिए उन्हें साथ जाना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर नेता यह काम करवा रहे हैं।
November 11, 2026
चेन लूटने के बाद थाने पहुंची महिला विस्तार दौसा जिले के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल बांदीकुई जंक्शन पर बुधवार को चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े यात्रियों की भीड़ के बीच दो महिला चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 3 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन तोड़ ली और […]
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार कहते हैं, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… ऐसा ही कुछ सोमवार देर शाम रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के रानोली गांव में देखने को मिला। जयपुर से अपने गांव लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक बेकाबू होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर खेत में जा गिरी। कार पलटते ही मौके […]
November 9, 2026
दीपावली पर जब पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी के बीच त्योहार मना रहा था, तब दौसा जिला मुख्यालय के चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे थे। त्योहार की छुट्टी और परिवार के साथ पूजा करने के बजाय ये जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। ऐसे में उनकी हौसला अफजाई के लिए […]
