Almora News:बारिश से बचाव के लिए रेडक्रॉस ने की जरूरतमंद परिवारों की सहायता – The Red Cross Provided Assistance To Needy Families To Help Them Protect Themselves From The Rain
अल्मोड़ा। मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की टीम ने शुक्रवार को अनेक जरुरतमंदों की सहायता की पहल की। टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घरों की क्षतिग्रस्त छतों पर तिरपाल बिछाकर राहत पहुंचाई। बारिश में परिवारों को होने वाली परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया।
टीम के सदस्यों ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य केवल आपदा के समय ही नहीं, बल्कि सामान्य परिस्थितियों में भी जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और मानवता की सेवा करना ही रेडक्रॉस का मूल ध्येय है। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, भीमा पवार और सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
