ऊधमसिंह नगर:मुरादाबाद से मुंबई तक विदेशी कॉल नेटवर्क के कनेक्शन, जांच में खुलासा – International Call Network Connections From Moradabad To Mumbai

अपराध
October 31, 2026

अपराध
काशीपुर में पकड़े गए विदेशी कॉल नेटवर्क की जांच अब अंतरराज्यीय हो गई है। एसटीएफ को इस नेटवर्क के तार मुरादाबाद से लेकर मुंबई तक जुड़े होने की आशंका है। जांच एजेंसी अब महाराष्ट्र और राजस्थान तक इसके संपर्कों को खंगाल रही है।
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जांच में मुरादाबाद निवासी आमिर की भूमिका सामने आई है। आमिर मुरादाबाद में स्थायी रूप से नहीं रहता है। उसका वास्तविक ठिकाना और संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि काशीपुर में आरोपी नईमुद्दीन के नाम पर फर्म बनाई गई थी।
किराए की जगह लेकर दूरसंचार कनेक्शन हासिल किए गए थे। नईमुद्दीन निवासी मनकुआ मकसूदपुर, मुरादाबाद को इस नेटवर्क की जानकारी नहीं थी। उसे ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उसके नाम पर कंपनी बनवाई गई। एसटीएफ का मानना है कि नईमुद्दीन को सिर्फ मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरा तकनीकी सेटअप और संचालन किसी और ने किया है। एसटीएफ अब तकनीकी व्यवस्था लगाने वाले और विदेशी कॉल का संचालन करने वाले की तलाश कर रही है।
नईमुद्दीन को दिया था पैसों का लालच
नईमुद्दीन पहले मेडिकल स्टोर खोलना चाहता था। उसे लालच देकर उसके नाम से किरायानामा कराया गया। इसी तरह दूरसंचार कनेक्शन भी लिए गए। जांच एजेंसी का मानना है कि वह इस पूरे गोरखधंधे से अनजान था।
महाराष्ट्र-राजस्थान तक कनेक्शन की आशंका
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, संबंधित लोगों की महाराष्ट्र और राजस्थान में आवाजाही की जानकारी मिली है। हालांकि, इन राज्यों में नेटवर्क की सक्रिय कड़ियों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। एक माह पहले बाजपुर में पकड़े गए सिम बॉक्स मामले में भी मुरादाबाद के लोगों के तार जुड़े थे। एसटीएफ अब दोनों मामलों के कनेक्शन को जोड़कर देख रही है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सूत्रधार के पकड़े जाने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
November 13, 2026
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के सी ब्लॉक में आयोजित श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंच पर स्थानीय बच्चों और कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब सराहना बटोरी। देर तक चले कार्यक्रम में […]
November 13, 2026
वीडियो: खटीमा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव
November 13, 2026
दिनेशपुर। वार्ड नंबर आठ में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। शोभायात्रा कथा स्थल से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जाफरपुर मार्ग स्थित श्रीहरि मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने कामना सागर […]
