शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बालोद:अवैध पटाखा विज्ञापनों पर नगर पालिका की कार्रवाई, मुख्य मार्गों से हटाए गए बैनर-पोस्टर – Municipal Authorities In Balod Crack Down On Illegal Hoardings And Posters For Firecrackers; Promotional Banne
बालोद

बालोद:अवैध पटाखा विज्ञापनों पर नगर पालिका की कार्रवाई, मुख्य मार्गों से हटाए गए बैनर-पोस्टर – Municipal Authorities In Balod Crack Down On Illegal Hoardings And Posters For Firecrackers; Promotional Banne

October 31, 2026


Municipal authorities in Balod crack down on illegal hoardings and posters for firecrackers; promotional banne

अवैध पटाखा विज्ञापनों पर नगर पालिका की कार्रवाई

विस्तार

बालोद जिले में त्योहारी सीजन में बिना अनुमति शहर के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्ग और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पटाखों के विज्ञापनों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की है। नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों को हटाकर जब्त किया।

दरअसल, दीपावली के मद्देनजर पटाखा कारोबारियों ने शहर के मुख्य चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्ग और बिजली के खंभों पर बड़ी संख्या में प्रचार सामग्री लगा दी थी। इन विज्ञापनों के कारण शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। खासकर व्यस्त चौराहों और तीखे मोड़ों पर लगे बैनर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे थे। वहीं बिजली के खंभों पर लटकते ज्वलनशील पोस्टर सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय बने हुए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अवैध प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व और स्वच्छता विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया।

नगर पालिका के कर्मचारियों ने सीढ़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों और बिजली के खंभों पर लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाए और उन्हें जब्त किया।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर व्यावसायिक प्रचार करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से विज्ञापन सामग्री लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X