शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हेल्थ अलर्ट:सिरदर्द-थकान को समझा सामान्य बीमारी, जांच में निकला ब्रेन स्ट्रोक; किशोरी की कहानी चौंका देगी – Brain Stroke Cases Among Young Adults And Children 13-year-old Girl Suffers Life-threatening Stroke
फिटनेस

हेल्थ अलर्ट:सिरदर्द-थकान को समझा सामान्य बीमारी, जांच में निकला ब्रेन स्ट्रोक; किशोरी की कहानी चौंका देगी – Brain Stroke Cases Among Young Adults And Children 13-year-old Girl Suffers Life-threatening Stroke

November 1, 2026


brain Stroke Cases Among Young Adults and children 13-Year-Old Girl Suffers Life-Threatening Stroke

ब्रेन स्ट्रोक की समस्या
– फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

हार्ट अटैक और ब्रेन स्टोक दो ऐसी स्थितियां हैं जिसके मामले वैश्विक स्तर पर न सिर्फ तेजी से बढ़ते जा रहे हैं बल्कि इसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत भी हो जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि स्ट्रोक दुनियाभर में मौत का दूसरा और भारत में मौत का चौथा सबसे बड़ा कारण है। दुनियाभर में हर साल लगभग 65 से 70 लाख (6.5 से 7 मिलियन) लोगों की मौत स्ट्रोक के कारण होती है।

स्ट्रोक का  नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में वयस्कों और बुजुर्गों का ख्याल आता है। पर क्या आप जानते हैं कि ये जानलेवा समस्या किशोरों और बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है?

13 साल की बच्ची मटिल्डा की कहानी भी ऐसी ही है। मटिल्डा को पहले लगातार सिरदर्द, नाक बंद होने और थकान जैसी परेशानियां हुईं। शुरुआत में डॉक्टर इसे सामान्य संक्रमण समझते रहे, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह ठीक से बोलने और चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है। हालत इतनी गंभीर हुई कि परिवार को उनके बचने की उम्मीद तक छोड़ने के लिए कहा गया। हालांकि, मटिल्डा ने हिम्मत नहीं हारी। उनकी कहानी बताती है कि स्ट्रोक किसी भी उम्र में हो सकता है और इसके शुरुआती संकेत पहचानना कितना जरूरी है?

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X