शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:सहकर्मियों ने अब्दुल को दी भावभीनी विदाई – Colleagues Gave Abdul An Emotional Farewell

November 1, 2026


निजामपुर। कोऑपरेटिव सोसाइटी में विक्रेता पद पर कार्यरत अब्दुल हमीद शनिवार को 32 वर्षों की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सोसाइटी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सहकर्मियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं व उपहार देकर उनका सम्मान किया। हमीद ने 25 अप्रैल 1994 को गांवड़ी जाट से नौकरी शुरू की थी। उन्होंने अपने सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा से किसानों को सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि नौकरी से विदाई के बाद भी समाजसेवा जारी रखेंगे और सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने पूर्व प्रबंधक ओमप्रकाश और मैनेजर राजेंद्र प्रसाद का सहयोग के लिए आभार जताया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X