शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हायलो ओपन:सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, लगातार दूसरे सप्ताह खिताब जीतने का मौका – Pv Sindhu And Lakshya Sen Enter Hylo Open Finals, India Eye Double Title
खेल

हायलो ओपन:सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, लगातार दूसरे सप्ताह खिताब जीतने का मौका – Pv Sindhu And Lakshya Sen Enter Hylo Open Finals, India Eye Double Title

November 1, 2026


PV Sindhu and Lakshya Sen Enter Hylo Open Finals, India Eye Double Title

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने हायलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी के सारब्रूकेन में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत के पास महिला और पुरुष एकल दोनों वर्गों में खिताब जीतने का मौका है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने हमवतन अनमोल खरब को 21-13, 21-16 से हराया। वहीं, लक्ष्य सेन ने फ्रांस के विश्व नंबर-13 टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X