शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्तौड़गढ़:सत्ता की चाबी के लिए जोड़तोड़ शुरू, रिजॉर्ट में भाजपा के 40 प्रत्याशी; कांग्रेस ने भी खेला दांव – Chittorgarh Polls Bjp Herds 40 Candidates To Resort As Both Parties Battle For Local Power
चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़:सत्ता की चाबी के लिए जोड़तोड़ शुरू, रिजॉर्ट में भाजपा के 40 प्रत्याशी; कांग्रेस ने भी खेला दांव – Chittorgarh Polls Bjp Herds 40 Candidates To Resort As Both Parties Battle For Local Power

November 1, 2026


Chittorgarh Polls BJP Herds 40 Candidates to Resort as Both Parties Battle for Local Power

चुनावी तनाव से दूर मस्ती करते नजर आए भाजपा पार्षद प्रत्याशी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत जुटाने की रणनीति में जुट गई हैं। इसी बीच भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रत्याशी चुनावी तनाव से दूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने अपने 39 पार्षद प्रत्याशियों और एक निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी को 9 सितंबर को बस के जरिए रावतभाटा से बाहर भेजा था। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सभी प्रत्याशियों को चित्तौड़गढ़ रोड स्थित एक रिजॉर्ट में ठहराया गया है।

भाजपा की बाड़ेबंदी के बाद कांग्रेस भी सक्रिय

भाजपा की इस रणनीति के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हो गई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने भी देर रात एक दर्जन से अधिक पार्षद प्रत्याशियों को रावतभाटा से कोटा की ओर भेजा है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से बाड़ेबंदी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान: ‘पापा, मुझे यहां बहुत डर लग रहा है…जल्दी ले जाओ’; फोन के दो घंटे बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत

बोर्ड बनाने के लिए बहुमत जुटाने की कवायद

दरअसल, रावतभाटा नगर पालिका के 40 वार्डों में चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बोर्ड बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुटाने की कोशिश में हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले ही पार्षद प्रत्याशियों को अपने पाले में सुरक्षित रखने की कवायद ने स्थानीय सियासत को और गरमा दिया है। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। परिणाम सामने आने के बाद ही साफ होगा कि रावतभाटा नगर पालिका की सत्ता की चाबी किस दल के हाथ लगेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X