सागर:खेत में लावारिस बैग के अंदर मिला नवजात बच्ची का शव, डिलीवरी के तुरंत के बाद फेंकने की आशंका – Sagar Newborn Girl Body Found In Bag In Field Rahatgarh

Crime Demo
– फोटो : संवाद
November 1, 2026

Crime Demo
– फोटो : संवाद
राहतगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम टेहरा-टेहरी के पास खेत में एक कपड़े के बैग में नवजात बच्ची का शव मिला है। रविवार को खेत मालिक ने संदिग्ध बैग देखा और ग्रामीणों की मदद से उसे खोला तो अंदर नवजात का शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची राहतगढ़ थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- नवाचार: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित, सेहत का रिकॉर्ड अब डिजिटल
लकड़ी से खोला गया बैग
जानकारी के अनुसार ग्राम टेहरा-टेहरी में रामझरिया मंदिर के पास शंकर शर्मा का खेत है। रविवार को शंकर शर्मा जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें वहां एक लावारिस बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और लकड़ी की मदद से बैग को खोला। बैग के अंदर नवजात बच्ची का शव देखकर वे सभी दंग रह गए। इसके बाद खेत मालिक ने तुरंत कोटवार को घटना की सूचना दी। कोटवार ने मौके पर पहुंचकर राहतगढ़ पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डिलीवरी के बाद शव फेंकने की आशंका
प्राथमिक जांच के दौरान नवजात बच्ची के शव की पहचान हुई है। बच्ची के शरीर पर गर्भनाल लगी हुई थी। शरीर पर गर्भनाल लगी होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि डिलीवरी के बाद ही नवजात के शव को बैग में रखकर खेत में फेंका गया है। राहतगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा नवजात बच्ची का शव खेत में फेंकने वाले अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
November 13, 2026
जिला एवं सत्र न्यायालय, सागर विस्तार मध्य प्रदेश के सागर स्थित सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा के न्यायालय ने हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने ग्राम देवलचौरी निवासी 43 वर्ष के आरोपी नरेंद्र राजपूत को […]
November 11, 2026
राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते अधिकारी विस्तार भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दसवें संस्करण में मध्य प्रदेश के सागर शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सागर ने पूरे देश में तीसरा […]
November 10, 2026
Sagar: 11ft Mud & Cow-Dung Govardhan Mountain Built, 56 Bhog Offered
