शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सादाबाद:गोशाला का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, जांच में दो गोवंश बीमार मिले, केयर टेकर हटाया – Sadabad Cowshed Video Goes Viral
हाथरस

सादाबाद:गोशाला का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, जांच में दो गोवंश बीमार मिले, केयर टेकर हटाया – Sadabad Cowshed Video Goes Viral

November 1, 2026


Sadabad cowshed video goes viral

गोशाला की जांच करती टीम
– फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के गांव कुरसंडा स्थित गोशाला का गोवंशों के मृत अवस्था में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अधिकारियों में खलबली मच गई। शिकायत संज्ञान में आने पर अधिकारियों की टीम ने गोशाला पहुंचकर जांच की।

पशु चिकित्सक डॉ. विकास यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई गोवंश मृत नहीं मिला, हालांकि दो गोवंश बीमार अवस्था में मिले। उनका उपचार कराया गया। जांच में सामने आया कि बीमार गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर अलग नहीं रखा गया था। इस लापरवाही पर केयर टेकर को हटा दिया गया। 

एक नवजात गोवंश मृत मिला, जिसे नियमानुसार दफन कराया गया। जांच टीम में बीडीओ सुरेश कुमार सिंह और एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह शामिल रहे। डॉ. यादव ने बताया कि वायरल वीडियो कुरसंडा गोशाला का नहीं, बल्कि किसी अन्य गोशाला का था। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रशासक और पंचायत सचिव को गोवंशों की देखभाल के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X