शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:भूगोल की छात्राओं ने जयपुर में किया शैक्षणिक क्षेत्र सर्वेक्षण – Geography Students Conducted An Educational Field Survey In Jaipur

November 1, 2026


महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की भूगोल विषय की एमएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने जयपुर क्षेत्र का शैक्षणिक सर्वेक्षण किया। प्राचार्य महेंद्र सिंह ने छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वेक्षण के दौरान छात्राओं ने हाथी गांव में लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और रहन-सहन की जानकारी जुटाई। आमेर, जयगढ़ किले और हवा महल में पर्यटकों की संतुष्टि, अनुभव और समस्याओं का अध्ययन किया। जंतर-मंतर में छात्राओं ने प्रमुख खगोलीय यंत्रों, अक्षांश एवं देशांतर की जानकारी प्राप्त की। भूगोल विभाग का समस्त स्टाफ छात्राओं के साथ रहा और उनका मार्गदर्शन किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X