Kanpur News:मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में विराजे खाटू श्याम बाबा – Khatu Shyam Baba Is Enshrined In The Temple Amidst The Chanting Of Mantras
कानपुर। रावतपुर के गुटैया बाजार स्थित श्री दुर्गा माता महारानी मंदिर परिसर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई। महंत रामऔतार दास की मौजूदगी में आचार्य शिव प्रसाद अग्निहोत्री, पंडित ओम नारायण शुक्ल और पंडित शिवसागर मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन कराया। स्थापना आचार्य शिवाकांत महाराज और श्रवण कुमार गुप्ता के परिवार ने कराई। हवन-पूजन के बाद बाबा को भोग लगाया गया और भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, मनीष मिश्रा, अनिल कुमार सैनी, करन तिवारी, अंकित मिश्रा, आदर्श तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
