शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:अंबुजा अस्पताल में एक्सरे सेवा बंद, मरीज परेशान – X-ray Services Suspended At Ambuja Hospital; Patients Face Hardship

November 2, 2026


निजी लैब में महंगे दामों पर एक्सरे करवाने को मजबूर मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। अदाणी समूह के अंबुजा सीमेंट प्लांट स्थित अंबुजा अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बिना जांच करवाए लौटना पड़ रहा है या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक्सरे के लिए 150 रुपये शुल्क लिया जाता है, जबकि निजी क्लीनिकों में इसके लिए 500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करने वाले अंबुजा फाउंडेशन की ओर से खराब मशीन को ठीक करवाने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि, क्षेत्र के लोग सरकारी अस्पतालों और निजी लैब में जांच करवा सकते हैं, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों को आपात स्थिति में भी दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। प्रबंधन की ओर से मशीन खराब होने की जानकारी तो दी जा रही है, लेकिन इसे ठीक करने की समयसीमा स्पष्ट नहीं की गई है।

स्थानीय निवासी प्रेम केशव, रमेश, राकेश और लोक राम सहित आसपास के गांवों के लोगों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्राम पंचायतों ने इस समस्या पर रोष जताया है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द एक्सरे सुविधा बहाल करने की मांग की है।

कोट

एक्सरे मशीन उनके अधीन नहीं आती है। उन्हें मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की मशीन खराब है और नई मशीन खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नई मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी या मौजूदा मशीन को ठीक कर दिया जाएगा। – अजीत कुमार सिंह, स्वास्थ्य समन्वयक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X