Almora News:बाल गृह और पुनर्वास केंद्रों के बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह – Children From Children’s Homes And Rehabilitation Centers Showed Enthusiasm In Sports Competitions
अल्मोड़ा। खेल विभाग की ओर से रविवार को विभिन्न संस्थाओं में निवासरत बच्चों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल की अध्यक्षता में आयोजित इन खेल गतिविधियों में बाल गृह किशोरी, शिशु सदन और राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में निवासरत संवासिनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों के लिए योग, खो-खो और कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ खेलों में प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को खेल अधिकारी महेशी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी महेशी, सभी संस्थाओं की अधीक्षिकाएं और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
