अमर उजाला डांडिया नाईट:आज मेघा किशोर की आवाज पर झूमेगा हाथरस, सजेगी संगीत-मस्ती की शाम – Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night In Hathras
अमर उजाला की ओर से आज दो नवंबर को हाथरस के रामोजी रिसॉर्ट में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। वायरल गाने से युवाओं के बीच खास पहचान बनाने वाली मेघा किशोर हाथरस आएंगी। उनके सुरों के साथ संगीत, रोमांस और डांडिया का रंग एक साथ जमेगा। गरबा-डांडिया की मस्ती, पसंदीदा धुनों का रोमांच और दोस्तों के साथ जश्न भरी शाम शहर के युवाओं को झूमने का मौका देगी। बेबी, मेरे बर्थडे पर क्या दिलवाओगे… जैसे गीतों की धुन पर युवा जमकर थिरकेंगे। तैयार हो जाइए आज की शाम को यादगार बनाने के लिए।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्री दुर्गा फार्मास्यूटिकल और एके फूड प्रोडक्ट हैं। वीआर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड सहयोगी है। पावर्ड बाय सहयोगियों में रितु प्रोडक्ट, अंकित अग्रवाल (इंश्योरेंस एडवाइजर), गिरिराज फूड प्रोडक्ट, बाबा फूड प्रोडक्ट, रामोजी रिसॉर्ट होटल एंड रेस्टोरेंट और धीर फूड इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
ये हैं सहयोगी
को-स्पॉन्सर के रूप में श्रीराधा ऑर्चिड, निकट मातृ छाया केंद्र, आगरा रोड, भजनलाल ज्वेलर्स, प्रशांत ट्रेडिंग कंपनी, विशंभरदयाल एंड संस, जैन ज्वेलर्स, आरबीएस पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, राहुल पेंट एजेंसीज, श्रीजी ऑटो, प्रेम रघु आयुर्वेदिक, अर्जुन स्टील, दीप इंटर कॉलेज (नगला रुंद, मेंडू), रामस्वरूप हनुमान प्रसाद प्लास्टिक पैकेजिंग मेटेस्यिल, गोयल ज्वेलर्स, रेमंड वाले विपिन बिहारी मुकेश कुमार टिप टॉप, श्रीगोपाल जी एंटरप्राइजेज (सोलर पैनल वाले), जगन्नाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी (कोटा, हाथरस), गोविंदराम रमेशचंद्र सर्राफ (लहरा वाले), बंसल एनर्जी सिस्टम, जेपी कॉलेज एंड जेपी हॉस्पिटल (कोटा, हाथरस), श्री राधा बिहार पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, क्योटो स्काई लाउंज और होला गुरु इटली-सांभर वाले शामिल हैं। विनाका स्टूडियो स्टूडियो पार्टनर और खंडेलवाल आउटडोर एजेंसी आउटडोर पार्टनर हैं।
प्रतियोगियों को मिलेंगे उपहार
डांडिया नाइट में बेस्ट डांस कपल, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट हेयरस्टाइल फीमेल और बेस्ट डांस परफॉर्मर मेल/फीमेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रतिभागियों को नृत्य कौशल, रचनात्मकता और पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। विजेताओं को उपहार प्रदान किए जाएंगे।
