Ghazipur News:नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ के निकाली कलश यात्रा – Kalash Yatra
गाजीपुर। नौली-उतरौली स्थित एक स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्र जागरण नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रातः नौ बजे यज्ञ स्थल से शुरू हुई मंगल कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस अवसर पर ममता सिंह, धनजी सिंह, अशोक वर्मा, रविंद्र शास्त्री, गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
