शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत:माया कांडपाल को मिलेगा राज्य बाल वीरता पुरस्कार, उफनती नदी में कूदकर बचाई थीं दो सहेलियों की जान – Maya Of Champawat Will Receive The Chief Minister State Child Bravery Award
चंपावत

चंपावत:माया कांडपाल को मिलेगा राज्य बाल वीरता पुरस्कार, उफनती नदी में कूदकर बचाई थीं दो सहेलियों की जान – Maya Of Champawat Will Receive The Chief Minister State Child Bravery Award

November 2, 2026


Maya of Champawat will receive the Chief Minister State Child Bravery Award

माया कांडपाल

विस्तार

चंपावत जिले की 17 वर्षीय माया कांडपाल को इस वर्ष के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उफनती नदी में कूदकर अपनी दो सहेलियों की जान बचाई थी। छह नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

विकासखंड चंपावत के घुरचुम गांव निवासी माया ने पांच अगस्त 2025 को यह असाधारण साहस दिखाया था। उस दिन भारी बारिश के कारण सड़कें भूस्खलन से बाधित थीं। परीक्षा देने स्कूल जा रही माया अपनी सहेलियों के साथ नदी पार कर रही थी। इसी दौरान तेज बहाव में उसकी दो सहेलियां, कोमल और आरती बहने लगीं।

माया ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। अथक प्रयास कर उन्होंने दोनों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसिक कदम से दोनों बालिकाओं की जान बच गई। साहस और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन बचाव अभियान के दौरान माया स्वयं भी घायल हो गई थीं। उनकी चप्पलें बह गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सहेलियों को बचाने के बाद वह स्कूल पहुंची और अपनी परीक्षा भी दी। वर्ष 2026 में उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा 86.6 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। जिला स्तरीय चयन समिति की संस्तुति के बाद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X