Agra News:सांसद चाहर ने व्यक्त कीं शोक संवेदना – Mp Chahar Expressed His Condolences
अछनेरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को अछनेरा नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 13 के दिवंगत सभासद सुरेश चंद्र शर्मा और युवा किसान भीमा पहलवान, व्यवसाई अनिल कुमार के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लवकुश पहलवान, मनीष सिंघल, सीताराम सारस्वत, गीतम प्रधान, कुंदन लोधी, भोला पहलवान आदि मौजूद रहे।
