रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:एसएसजे विवि ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी की जारी – Ssj University Has Released The Final Answer Key For Phd Entrance Exam

November 25, 2026


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 22 नवंबर को अल्मोड़ा परिसर में दोबारा इतिहास और जंतु विज्ञान विषयों की पीएचडी प्रवेश आयोजित हुई। पीएचडी प्रवेश के संपन्न होने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का अवलोकन कर किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 25 नवंबर यानी आज शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति निर्धारित प्रारूप में आवश्यक विवरण और संबंधित संदर्भ सूची के साथ acoe2@ssju.ac.in ई मेल आईडी पर भेजनी होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आपत्ति के संबंध में संदर्भ सूची देना अनिवार्य है। बिना संदर्भ सूची के भेजी गई आपत्तियों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई विचार नहीं किया जाएगा। कहा कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति भेजनी होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X