शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:पशु चिकित्साधिकारी समय पर पूरे करें विभागीय लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – Veterinary Officers Must Meet Departmental Targets On Time; Negligence Will Invite Action

November 9, 2026


अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में पशु चिकित्साधिकारियों की सहवर्गीय समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पशु चिकित्सा, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, दवापान और दवा स्थान जैसे सभी विभागीय लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसरोकारों और पशुपालकों से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंपी और पीपीआर जैसी संक्रामक बीमारियों से जुड़े सभी आंकड़ों की भारत पशुधन ऐप पर तत्काल और शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान अपुणी सरकार पोर्टल, पशुपालकों को आर्थिक संबल देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना, गोसदनों के प्रभावी संचालन, ग्राम्य गौसेवक योजना और पशु औषधि विक्रय केंद्रों की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर पशु चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. ओपी आर्य, डॉ. दीपाली लालवानी, डॉ. मैनी आर्य आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X