Almora News:सुरखाल में चार नाली अवैध भांग की खेती नष्ट – Illegal Cannabis Cultivation Covering Four Nalis Destroyed In Surkhal
अल्मोड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को लमगड़ा थाना पुलिस ने ग्राम सुरखाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बंजर भूमि पर उगी लगभग चार नाली अवैध भांग की खेती को नष्ट किया।
थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली व पुलिस टीम ने ग्राम प्रहरियों के सहयोग से सुरखाल में सघन अभियान चलाकर भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
