रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार्तिक पूर्णिमा:दूसरे दिन भी जाम से जूझता रहा गढ़मुक्तेश्वर – Kartik Purnima
हापुड़

कार्तिक पूर्णिमा:दूसरे दिन भी जाम से जूझता रहा गढ़मुक्तेश्वर – Kartik Purnima

November 25, 2026


Kartik Purnima

गढ़ मेले मार्ग पर नक्का कुआं के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले से श्रद्धालुओं की वापसी ने मंगलवार को भी गढ़ की यातायात व्यवस्था को प्रभावित रखा। नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे रहे कि स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कट बंद कर दिए, जिससे नगर के लोगों को वैकल्पिक रास्तों से निकलने या जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

सोमवार शाम से ही मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन जाम में फंसने शुरू हो गए थे। रात करीब 12 बजे कुछ समय के लिए यातायात सामान्य हुआ, लेकिन मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं की वापसी शुरू होते ही सड़कों पर फिर वाहनों का दबाव बढ़ गया। शाहपुर मार्ग, नक्का कुआं मार्ग, मीरा रेती चौक, गढ़ टोल प्लाजा के आसपास, पुरानी दिल्ली रोड और गढ़ चौपला पर दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे।

दरअसल, मेले में श्रद्धालुओं का आगमन कई दिनों तक अलग-अलग समय पर होता रहा, लेकिन मुख्य स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने एक ही दिन अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया। इससे हाईवे से लेकर नगर के अंदरूनी रास्तों तक वाहनों का दबाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों को बाजार, जरूरी काम और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ा।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रहीं। वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया गया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रखा गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X