रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:कर्मियों ने किया काम न करने का एलान – Workers Announced They Would Not Work
अमेठी

Amethi News:कर्मियों ने किया काम न करने का एलान – Workers Announced They Would Not Work

November 26, 2026


Workers announced they would not work.

.विकास भवन में सीडीओ को ज्ञापन देकर बाहर आते वीबी-जीरामजी कर्मचारी संघ।-संवाद

अमेठी सिटी। मानव संसाधन नीति लागू नहीं होने और कम मानदेय से नाराज वीबी-जीरामजी कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। बुधवार को महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पंकज मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। मांगों पर निर्णय होने तक कार्य से विरत रहने का एलान किया।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि मानव संसाधन नीति 16 वर्षों से लंबित है। इस दौरान महंगाई लगातार बढ़ी है, मगर मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। कम आमदनी के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करने और दूसरी जिम्मेदारियां निभाने में कठिनाइयां हो रही हैं। कर्मचारियों ने सम्मानजनक मानदेय वृद्धि के साथ सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की।

महासंघ ने विभाग की ओर से मानदेय वृद्धि के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर भी असंतोष जताया। महासंघ ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित रहने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि मानव संसाधन नीति और समान मानदेय वृद्धि पर उच्च स्तर से निर्णय होने तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर अंशुमन विक्रम सिंह, मोईन अहमद, रमेश दुबे आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X