बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमेठी

Amethi News:साप्ताहिक बाजार में महिला पर ईंट से हमला, हालत गंभीर – Woman Attacked With A Brick At A Weekly Market; Condition Critical

November 18, 2026


बाजारशुकुल। कस्बे के रामलीला मैदान में रविवार को लगी साप्ताहिक बाजार में पूरे दुनिया सिंह निवासी देवनारायण पाल की बेटी मानसा पर एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानसा रविवार को परिजनों के साथ साप्ताहिक बाजार में आई थी। वर्ष 2013 में उसकी शादी मांझगांव निवासी मनोज के साथ हुई थी। मनोज की मृत्यु के बाद उसके पिता ने 11 नवंबर 2026 को मानसा की दूसरी शादी हैदरगढ़ के बेहटा गांव निवासी हरिशंकर के साथ कर दी थी। आरोप है कि मानसा की दूसरी शादी से मांझगांव निवासी राजेश नाराज था।

इसी नाराजगी में उसने बाजार के बीच मानसा पर ईंट से हमला कर दिया। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X