Amritsar News:हिरासत से फरार हुआ एनडीपीएस मामले का आरोपी जोए दोबारा काबू – Ndps Case Accused Joe, Who Escaped Custody, Caught Again
सिंघोवाल अस्पताल में दिया था पुलिस को चकमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस हिरासत से फरार हुए एनडीपीएस मामले के आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान गांव अवांखा निवासी जोए पुत्र राजू के रूप में हुई है।
उसे पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को जोए को चिकित्सीय जांच के लिए सिविल अस्पताल सिंघोवाल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भाग निकला था। इस घटना पर सब-इंस्पेक्टर हेमराज के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं और बाद में उसे पकड़ लिया गया।
