वंदे मातरम इस्लाम में नाजायज :ग्रैंड मुफ्ती – Srinagar, Grand Mufti, Nazir Ul Islam, Gave Statement, Vande Matram

मुफ्ती नासिर उल इस्लाम। स्रोत सोशल मीडिया
November 26, 2026

मुफ्ती नासिर उल इस्लाम। स्रोत सोशल मीडिया
– कहा, ग्लेशियरों से छेड़छाड़ आने वाली पीढ़ियों की तबाही का संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने एक वीडियो संदेश जारी कर वंदे मातरम के गायन और कश्मीर की नाजुक पारिस्थितिकी (पर्यावरण) से हो रही छेड़छाड़ जैसे दो बेहद संवेदनशील मुद्दों पर अपना स्पष्ट और कड़ा रुख पेश किया है। उन्होंने कहा, वंदे मातरम इस्लाम में नाजायज है। उन्होंने प्रशासन पर उनके दफ्तर की घेराबंदी कर मीडिया को उनसे मिलने से रोकने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
बयान की शुरुआत में ग्रैंड मुफ्ती ने बताया कि जनता के आग्रह और अपनी धार्मिक व नैतिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए वे इन अहम विषयों पर मीडिया के माध्यम से अपने विचार रखना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पत्रकारों को बुलाया गया, तो आनन-फानन में उनके दफ्तर की घेराबंदी कर दी गई और मीडिया बिरादरी को उनसे मिलने से रोक दिया गया।
धार्मिक पहलू पर बोलते हुए मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने दो-टूक कहा कि इस्लामी दृष्टिकोण से वंदे मातरम”” पढ़ना या ऐसे किसी भी समारोह में शामिल होना किसी भी सूरत में जायज नहीं है। उन्होंने कश्मीर की बिगड़ती पर्यावरणीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों से छेड़छाड़ आने वाली पीढ़ियों की तबाही का संकेत है।
November 29, 2026
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के प्रशासनिक मुख्यालय और शैक्षणिक परिसर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद लोन और पीडीपी ने इस कथित व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ सरकार पर जोरदार हमला बोला और इसे क्षेत्र के साथ भेदभाव व धोखा करार […]
November 28, 2026
वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद के बीच ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वंदे मातरम हराम नहीं है। उनके इस बयान को हाल के दिनों में धार्मिक और सियासी हलकों में तेज हुई बहस के बीच अहम माना जा रहा है। इससे विवाद को तूल देने के बजाय आपसी समझ और […]
November 28, 2026
कुपवाड़ा में सुबह सूरज के साथ छाया घना कोहरा – फोटो : एजेंसी विस्तार कश्मीर घाटी में ठंड लगातार बढ़ रही है। श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। शहर में लगातार पांचवीं बार रात का तापमान सीजन […]
