रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, बेटी घायल – Woman Killed, Daughter Injured After Being Hit By A Pickup Vehicle

November 25, 2026


हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बेटी और पति घायल हो गए। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्र के रुखालू गांव निवासी किसान खूबचंद सोमवार शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी चंद्रवती (40) और बेटी उर्मिला उर्फ काजल (11) के साथ बाइक से आदमपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर तुगन गांव में अपने साढू के घर गए थे। वहां से लौटते समय मंगरौला गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में चंद्रवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी उर्मिला उर्फ काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे खूबचंद को भी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने चंद्रवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि मृतका चंद्रवती के परिवार में दो बेटे युद्धवीर व कुंवरपाल और दो बेटियां उर्मिला उर्फ काजल व पुष्पा हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम और मातम पसरा है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X