Amroha News:शादी समारोह में जा रहे परिवार के सोने-चांदी के आभूषण चोरी – Gold And Silver Jewellery Stolen From A Family On Their Way To A Wedding Ceremony
गजरौला (अमरोहा)। शादी समारोह में जाते समय हाईवे किनारे ढाबे पर रुके गाजियाबाद के परिवार के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। चोरी के शक में आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम नीली खंड निवासी विपुल पाहवा के मुताबिक, उन्होंने ट्रेवलर बुक की थी। 18 नवंबर को परिवार के साथ भीमताल में शादी समारोह में जाते समय सुबह करीब 9:45 बजे गजरौला क्षेत्र के हाईवे स्थित सुखदेव ढाबे पर नाश्ता किया। इसके बाद बिना रुके भीमताल पहुंच गए। वहां बैग खोलकर देखा तो सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
शादी समारोह के बाद वह दोबारा ढाबे पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसमें एक व्यक्ति गाड़ी की खिड़कियां बंद कर पर्दे गिराने के बाद काफी देर तक अंदर दिखाई दिया। विपुल को आभूषण चोरी करने का शक दिल्ली के बुध विहार फेस-1 निवासी ट्रेवलर चालक कमल भारद्वाज पर है।
इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
