MP Weather Today: मौसम का बदला मिजाज, भोपाल में तेज बारिश,सीहोर में गिरे ओलों,कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर दिखाया। भोपाल में तेज बारिश से गर्मी से राहत मिली, जबकि सीहोर में ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया।
