रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ayodhya News:अयोध्या के छोटू पहलवान ने जीता दंगल – Chhotu Pehalwan From Ayodhya Won The Wrestling Match
अयोध्या

Ayodhya News:अयोध्या के छोटू पहलवान ने जीता दंगल – Chhotu Pehalwan From Ayodhya Won The Wrestling Match

November 25, 2026


अयोध्या। हलकारा का पुरवा में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर दंगल का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और कुश्ती का आनंद उठाया।

दंगल का पहला मुकाबला एक लाख 51 हजार रुपये का हुआ। इसमें गाजीपुर के रितेश पहलवान और भारत केसरी हाथरस के रामेश्वर पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों के बीच आधे घंटे तक कुश्ती चली, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा।

दूसरा मुकाबला एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का हुआ। इसमें हनुमानगढ़ी अयोध्या के छोटू पहलवान ने वाराणसी के मृत्युंजय पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।

तीसरा मुकाबला 51 हजार रुपये का बलिया केसरी अंचल पहलवान और हाथरस के रमन पहलवान के बीच हुआ। यह मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ।

चौथे मुकाबले में 21 हजार रुपये के लिए वाराणसी के लाल पहलवान और आगरा के अंकुश पहलवान भिड़े। इसमें वाराणसी के लाल पहलवान विजयी रहे। पांचवां मुकाबला भी 21 हजार रुपये का हुआ।

इसमें गोरखपुर के ज्ञान सिंह पहलवान ने महाराजगंज के निखिल पहलवान को पराजित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने जिले के तीन पुराने पहलवानों राजा राम, दया राम और झुन्नू यादव को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय, रक्षा राम यादव और मुरली यादव सहित सपा समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षद लुल्लूर यादव, राम अशोक, रामसूरत, पुत्तीलाल, रामसुरेमन चौधरी और दिनेश यादव, प्रेम सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X