Bageshwar News:पीआरडी जवानों ने धरना देकर किया प्रदर्शन – Prd Personnel Staged A Protest By Holding A Sit-in
बागेश्वर। दो सूत्री मांगाें के लिए पीआरडी जवानों का धरना चौथें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में नगर के ऑडिटोरियम परिसर के बाहर प्रर्दशन करते हुए जवानों ने कहा कि उनकी दो सूत्री मांगाें की अनदेखी की जा रही है। समान कार्य के साथ समान वेतन और 365 दिन का रोजगार देने के लिए कई बार सरकार के समक्ष आवाज उठाई गई, इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने दोनों मांगों से जुड़ा प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट में लाने की मांग भी की। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूनम मेहता, चंद्रा देवी, मनीष लाल, दीवान राम आदि मौजूद रहे। संवाद
