रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bageshwar News:नीलेश्वर वार्ड में घर की रसोई में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला – A Massive Fire Broke Out In The Kitchen Of A House In Nileshwar Ward; Property Worth Lakhs Was Destroyed
बागेश्वर

Bageshwar News:नीलेश्वर वार्ड में घर की रसोई में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला – A Massive Fire Broke Out In The Kitchen Of A House In Nileshwar Ward; Property Worth Lakhs Was Destroyed

November 28, 2026


A massive fire broke out in the kitchen of a house in Nileshwar Ward; property worth lakhs was destroyed

बागेश्वर में नीलेश्वर में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। स्रोत- दमकल विभाग
– फोटो : बागेश्वर में नीलेश्वर में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। स्रोत- दमकल विभाग

बागेश्वर। नगर के नीलेश्वर वार्ड में एक आवासीय भवन के रसोईघर में अचानक आग लगने से खलबली मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और रसोई में रखा राशन, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, छत की टिन और चादरें तथा प्लाईवुड का दरवाजा समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

बृहस्पतिवार शाम करीब 5:19 बजे फायर स्टेशन को नीलेश्वर वार्ड निवासी खुशाल राम (55) पुत्र पनी राम के घर में आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय घर पर उनके दो बेटे और दो बहुएं मौजूद थीं। रसोई में अंगीठी पर लकड़ी की आग से खाना बनाने के लिए रखा गया था और उस वक्त वहां कोई नहीं था, तभी अचानक आग भड़क उठी। लपटें उठती देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और शोर सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट वाटर टेंडर और मिनी वाटर टेंडर लेकर करीब सात-आठ किलोमीटर दूर घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घर मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे ढलान पर स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन डिलीवरी हौज फैलाकर पंपिंग के जरिए पानी पहुंचाया और कोतवाली पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार आग से घर का राशन-पानी, बिस्तर और छत तक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X