Baghpat News:वीवी पीजी कॉलेज के छात्र आयुष ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान – Ayush, A Student Of Vv Pg College, Secured The First Position In The State
-राज्य स्तरीय शोध प्रतियोगिता में 75 हजार रुपये का जीता पुरस्कार, नाम किया रोशन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वीवी पीजी कॉलेज के छात्र आयुष बिंदल ने राज्य स्तरीय शोध प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने महाविद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 75 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
यह प्रतियोगिता भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) कार्यालय ने आयोजित की थी। इसमें भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) भी शामिल था। आयुष को उत्तर प्रदेश में स्नातक एवं परास्नातक वर्ग में प्रथम पुरस्कार मिला। उन्होंने ‘क्षेत्रीय उच्च शिक्षा में निजीकरण और नियामक व्यवस्था के प्रभाव’ विषय पर शोध आलेख प्रस्तुत किया। उनके शोध को प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया। यह शोध कार्य महाविद्यालय के प्रोफेसर निर्भय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। प्रतियोगिता का परिणाम कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने जारी किया।
मांडी गांव निवासी आयुष के माता-पिता मनोज कुमार बिंदल और रमा देवी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार ने उन्हें बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि आयुष की सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। इससे दूसरे विद्यार्थियों को भी पढ़ाई और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आयुष की उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी खुशी जताई।
