शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:दुकानों की छत उखाड़ रहे थे चोर, चौकीदार के शोर मचाने पर भागे – Thieves Were Tearing Off The Roofs Of Shops; They Fled When The Watchman Raised An Alarm

November 20, 2026


-शीलचंद इंटर कॉलेज के बाहर दुकान की छत उखाड़ रहे थे चोर, हथौड़े समेत अन्य औजार बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। कस्बे में शीलचंद इंटर कॉलेज के बाहर बुधवार रात चोरों ने व्यापारी हिमांशु गर्ग और सलमान की दुकान की दूसरी बार छत उखाड़ने का प्रयास किया। वहां ड्यूटी कर रहे चौकीदार ने उन्हें देखते ही शोर मचाया तो चोर बिनौली मार्ग की तरफ कूदकर भाग गए। इससे पहले भी दुकानों की छत उखाड़ने का प्रयास किया जा चुका है।

व्यापारी हिमांशु गर्ग ने बताया कि विद्यालय के चौकीदार भूषण बुधवार रात अपनी ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब दो बजे दुकानों की छत पर तोड़फोड़ होने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो चोरों को देखते ही शोर मचा दिया। इससे आसपास रहने वाले लोग जाग गए। कई दिन पहले भी दोनों दुकानों की छत उखाड़ने का प्रयास किया गया था। दिवाली की रात भी किराना की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों ने रोष जताया। उन्होंने बताया कि सूचना देने के तीन घंटे बाद चौकी प्रभारी वहां आए। उन्होंने चोरों की छेनी, हथौड़ा समेत अन्य औजार पुलिस को सौंप दिए। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी अमित सोलंकी का कहना है कि एक सप्ताह में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X