रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:केडीसी क्लब ने स्पार्टन स्ट्राइकर्स को दी शिकस्त – Kdc Club Defeated Spartan Strikers
बहराइच

Bahraich News:केडीसी क्लब ने स्पार्टन स्ट्राइकर्स को दी शिकस्त – Kdc Club Defeated Spartan Strikers

November 23, 2026


KDC Club defeated Spartan Strikers

केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। – स्रोत : आयोजक

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और स्पार्टन स्ट्राइकर्स के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट क्लब ने 11 रन से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर स्पार्टन स्ट्राइकर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केडीसी क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट पर 185 रन बनाए। आकिब जावेद ने 42, नवीन प्रताप ने 36 और अरुण राजपूत ने 31 रन बनाए। स्पार्टन स्ट्राइकर्स की ओर से आसिफ, अर्पित, सोहेल और ऋषभ ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन स्ट्राइकर्स की टीम सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। ऋषभ ने 50, आसिफ ने 41 और सबी अंसारी ने 39 रन बनाए। केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से नवीन प्रताप ने चार विकेट लिए, जबकि आशुतोष खत्री और गोविंद चौहान को एक-एक विकेट मिला। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले नवीन प्रताप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X